फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम ने चीका मंडी में धान खरीद का जायजा लिया

विज्ञापन
चीका मंडी में निरीक्षण करते एसडीएम। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने मंगलवार को चीका अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों की ओर से किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्था का भी जायजा लिया। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडियों में पीने का पानी, बारदाना(बोरी), तिरपाल, डिजिटल कांटे सहित अन्य सभी सुविधाएं सुचारू रूप से चालू रखें।
विज्ञापन

उन्होंने मंडी में फसल लेकर आए किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। किसान किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिल सकते हैं। किसानों की सुविधाओं के लिए प्रत्येक मंडी व खरीद केंद्रों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। एसडीएम ने सभी खरीद एजेंसियों व आढ़तियों से आह्वान करते हुए कहा कि मंडी में आने वाली फसल का उठान समय से करते रहें। फसल उठान के कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए। यदि फसल उठाने में देरी या लापरवाही सामने आई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

चीका मंडी में निरीक्षण करते एसडीएम। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें