The road going from Kaithal to Guhla-Cheeka is in bad shape, the driver is upset
- फोटो : Kaithal
कैथल से गुहला चीका जाने वाली सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। वाहन चालकों को आने जाने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर जहां दो पहिया वाहन चालक हर रोज चोटिल हो रहे हैं।
वहीं बड़े वाहनों का भी नुकसान हो रहा है। गुहला चीका के साथ-साथ पंजाब की तरफ से आने वाले सैकड़ों वाहन हर रोज इस मार्ग से होकर कैथल, जींद दिल्ली व पटियाला दूसरे शहरों की तरफ जाते हैं। राहगीर राजेश, रामकुमार, रणधीर, रामकिशन, संदीप, रामकुमार व राजेश ने बताया कि सड़क टूटी होने के कारण दो पहिया वाहनों के पीछे बैठी महिलाएं व बच्चे उछलकर कर सड़क पर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस मार्ग की जल्द दोबारा से मरम्मत करवाई जाए।
रोजाना इस सड़क से सेकेंडों रोडवेज व निजी बसें गुजरती है। सड़क की हालत खस्ता होने से इन वाहन चालकों को जहां आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं समय भी बर्बाद हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस सडक़ की तुरंत मरम्मत करवाई जाए ताकि आने जाने वाले लोग सुरक्षित सफर कर सकें।
सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। ताकि इस सड़क से आने- जाने वाले लोगों को परेशानी न हो। - वरुण कंसल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विभाग