कैथल। मिशन एडमिशन के उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए शेड्यूल के तहत दाखिला प्रक्रिया लगातार जारी है। इसके तहत अब तक आरकेएसडी पीजी कॉलेज में दो हजार से अधिक तो आईजी महिला में करीब एक हजार आवेदन हो चुके हैं। शेड्यूल के तहत यह प्रक्रिया नौ जून तक जारी रहेगी।
इसके बाद 19 जून को सभी कॉलेजों में पहली मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। आरकेएसडी पीजी कॉलेज में 2170 और आइजी महिला कॉलेज में 996 आवेदन हो चुके है। वहीं, इस समय विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए है। इन हेल्प डेस्क पर काफी संख्या में विद्यार्थी कोर्साें से संबंधित जानकारी हासिल कर रहे हैं।
दाखिला प्रक्रिया के तहत आरकेएसडी कॉलेज में स्नात्तक स्तर की दाखिला प्रक्रिया में अकेले बीए आर्ट्स में विद्यार्थियों की संख्या एक हजार से पार कर गई है। संकाय में कुल 560 सीटें हैं।