संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के मंदिर और बाजार जन्माष्टमी के रंग में रंग गए है। बाजारों में चारों तरफ रौनक है। सदर बाजार में दुपट्टे के साथ राधा कृष्ण की सजीली पोशाकें, राजस्थानी पगड़ी, मोर मुकुट, बांसुरी से लेकर राजस्थानी और गुजराती स्टाइल में राधा रानी और बाल कृष्ण को सजाने के लिए रंग-बिरंगी पोशाकें हैं।
राधा कृष्ण के साथ कृष्ण के सखा, गोपियों की पोशाकें, गोटे से सजी मटकी भी मार्केट में हैं। इसके अलावा ऑनलाइन मार्केट में भी लड्डू गोपाल की मूर्तियों से लेकर बच्चों को पहनाई जाने वाली राधा कृष्ण की पोशाकें खूब मिल रही हैं। स्कूलों में बच्चों के लिए जन्माष्टमी के आयोजन होने हैं इसलिए इन पोशाक की बहुत मांग है। बाजार में इन पोशाकों की कीमतें 300 से लेकर तीन हजार रुपये तक हैं। पूजन सामग्री खरीदने वाले लोग बच्चों के लिए राधा कृष्ण की ड्रेस और एक्सेसरीज खरीदने में जुटे हैं।
वहीं, मंदिरों में भी तैयारी शुरू हो गई है।