फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में आज पहुंचेंगे राज्यपाल

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर स्टाफ काउंसिल की बैठक लेते प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल। विज्ञ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में मंगलवार को 35वें दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और करीब 200 पूर्व विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाले ने कहा कि राज्यपाल का महाविद्यालय परिसर में आगमन संस्थान के लिए गौरव की बात है। प्रबंधन समिति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दीक्षांत समारोह महाविद्यालय के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान हासिल करेगा।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने स्टाफ काउंसिल की बैठक ली। उन्होंने विभिन्न कमेटियों को कार्यक्रम के सुचारु और अनुशासित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


सुरक्षा और बैठक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
महाविद्यालय प्रशासन ने समारोह के मद्देनजर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और सांस्कृतिक प्रोटोकॉल से संबंधित प्रबंध पूरे कर लिए हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मान देना और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का संचालन स्टाफ सचिव डॉ. विकास भारद्वाज ने किया। उन्होंने बैठक में समारोह की रूपरेखा और विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

-

वर्ष 2024 के बाद अब हो रहा समारोह
आरकेएसडी कॉलेज में इससे पूर्व अक्तूबर 2024 में दीक्षांत समारोह हुआ था और उसके बाद अब अक्तूबर 2026 में हो रहा है। इसमें 2023-24 और 2024-25 में कॉलेज से स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को राज्यपाल के द्वारा उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें