फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस लाइन में तस्वीरों से दर्शाई अमर बलिदानियों की गौरव-गाथा

Thu, 23 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
22kht_7_प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पुलिस कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों से प्रेरणा लेते हुए निष्ठापूर्वक कर्तव्य पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइन कैथल में एक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में पुलिस कर्मचारी, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए और उन्होंने शहीदों की वीर गाथाओं का अवलोकन किया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि यह कार्यक्रम नागरिकों और पुलिस जवानों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। इस तरह के कार्यक्रमों से कर्तव्य पालन और देशभक्ति की भावना को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश की अगुवाई में जिला पुलिस कल्याण शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर वेदपाल की टीम द्वारा आयोजित की गई थी। प्रदर्शनी में बलिदानियों की वीरगाथाओं और उनके अदम्य साहस की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि सभी शहीदों को पुलिस और समाज कभी नहीं भुला सकता। उनकी वीर गाथाएं हमेशा प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी।
जरा याद करो कुर्बानी...
n
सिपाही रामसिंह, निवासी जाजनपुर, डीएसपी राव रणबीर सिंह की गाड़ी के चालक, 31 मार्च 1989 को अंबाला में आतंकियों के हमले के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।

n
सिपाही कृपाल सिंह, हरीगढ़ किंगन निवासी, गार्द पिंजौर जिला पंचकूला, 26 जनवरी 1992 को आतंकियों के हमले में वीरगति को प्राप्त हुए।

n
सिपाही गुलजार सिंह, हाबड़ी निवासी, 27 अक्तूबर 1992 को गुहला थाना क्षेत्र में देश की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखते हुए शहीद हुए।

n
ईएचसी विजय कुमार, नानक पुरी कालोनी खुराना रोड, कैथल, 13 अगस्त 2020 को ड्यूटी दौरान कोरोना महामारी से ग्रस्त होकर

बलिदान हुए।

n
एसपीओ दलबीर सिंह, रजनी कालोनी, कैथल, 5 जून 2021 को ड्यूटी के दौरान कोरोना महामारी से बलिदान हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें