फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जहर खाकर युवती ने दी जान, भाई-बहन पर केस

Thu, 04 Sep 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 वर्षीय युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने एक युवक और उसकी बहन पर युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन की पहचान कॉलेज में पढ़ने वाली पूंडरी क्षेत्र की एक लड़की से थी। उसने अपनी पहचान अपने भाई राजेश से करवा दी। इसके बाद राजेश युवती को बार-बार मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक की बात का विरोध करने पर आरोपी युवती को प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक को कई बार समझाया गया, लेकिन उसने हर बार वादा करके भी परेशान करना बंद नहीं किया। तंग आकर 1 सितंबर की शाम करीब चार बजे युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पूंडरी थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें