फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 32 गांवों की विशेष निगरानी कर रहा प्रशासन

Thu, 04 Sep 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। मंगलवार रात हुई वर्षा के बावजूद घग्गर का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। टटियाणा में घग्गर नदी का जलस्तर दोपहर तक 22.5 फीट दर्ज किया गया। ऐसे में फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। ग्राम सचिव, पटवारी व अन्य कर्मचारी गांवों में दिन-रात निगरानी कर रहे हैं।

यह जानकारी एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गुहला क्षेत्र के 32 गांवों में प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है। वर्ष 2023 की बाढ़ के अनुभव के आधार पर तीन हजार फुट लंबे घग्गर तटबंध को स्टोन पीचिंग से मजबूत किया गया था, जिससे मौजूदा स्थिति सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने चार पोकलेन मशीनें, चार जेसीबी, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली, 100 मज़दूर और पांच पंपसेट की व्यवस्था की है। इसके साथ ही खाली कट्टे और मिट्टी से भरे कट्टे भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिन्हें मांग मिलते ही तुरंत गांवों में भेजा जा रहा है। खंड विकास एवं पंचायत विभाग भी लगातार सरपंचों के साथ बैठकें कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर रहा है। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की जानकारी पर ही विश्वास करें। स्थिति सामान्य है और डरने की बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें