कैथल। माता गेट स्थित सूर्यकुंड डेरे के काली माता मंदिर में शनिवार से दो दिवसीय मेले की शुरूआत होगी। इस मेले को लेकर डेरा प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बता दें कि डेरे में बने काली माता के मंदिर में हर वर्ष चैत्र नवरात्र से पहले अमावस के दिन विश्व प्रसिद्ध मेला लगता है। इसके बाद अगले दिन पहले नवरात्र पर मेले की समाप्ति होती है। गौरतलब है कि यह ऐतिहासिक डेरा बाबा परमहंस पुरी सूर्यकुंड काली माता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इस बार इसमें करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यह मेला 30 मार्च को संपन्न होगा।
डेरे के महंत रमन पुरी महाराज ने बताया कि मेले को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए करीब 200 सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। संवाद
उल्लास कार्यक्रम