फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सूचना प्रौद्योगिकी में रोजगार की अपार संभावनाएं

Sat, 29 Mar 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में शुक्रवार को भूगोल विभाग की ओर से भौगोलिक सूचना प्रौद्योगिकी इसके अनुप्रयोग एवं रोजगार की संभावनाएं विषय पर एक संगोष्ठी एवं विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्काईलाइन संस्थान ऑफ जियोइन्फॉर्मेटिक्स से वरिष्ठ प्रबंधक अजय देशवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहें।

अपने व्याख्यान में देशवाल ने बताया कि भौगोलिक सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने पर्यावरण निगरानी, शहरी नियोजन, भू-स्थानिक सूचना प्रणाली विश्लेषण, आपदा प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन, परिवहन नियोजन, नगर नियोजन, ड्रोन निगरानी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस तकनीक की महत्ता एवं संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए विषय की प्रासंगिकता पर बल दिया। भूगोल विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. रघुवीर सिंह लांबा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी इस व्याख्यान से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।

इस अवसर पर डॉ. अशोक अत्री, डॉ. राजेश देशवाल, डॉ. राकेश मित्तल, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. अंकित मित्तल, अजीत कुमार, लाभ सिंह आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें