बाल उपवन आश्रम में निर्देश देती डीसी। विज्ञप्ति
कैथल। उपायुक्त अपराजिता की ओर से विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण बाल उपवन आश्रम कैथल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे सभी बच्चों से संवाद किया और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, खान-पान, रहन-सहन व अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
डीसी ने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य व किसी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आश्रम में बच्चों के लिए उपलब्ध स्वच्छता, भोजन, चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा व देखभाल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने बाल उपवन आश्रम कैथल में बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं और उनके संरक्षण व कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी डीसी को दी। डीसी अपराजिता ने बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन भीम सैन अग्रवाल, सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्य, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कोमल और डीसीपीयू से राजबीर सिंह और सुरेश कुमार सोशल वर्कर उपस्थित रहे।
बाल उपवन आश्रम में निर्देश देती डीसी। विज्ञप्ति