फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो युवकों पर सुए और चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग मामलों में दो युवकों पर चाकू और सुए से वार कर घायल कर दिया। दोनों मामले पुरानी रंजिश से जुड़े हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जखौली निवासी साहिल ने बताया कि 16 सितंबर को वह बागड़ (गोगा माड़ी) राजस्थान से घर लौटा था। रात करीब नौ बजे अमन उसके घर आया और सरकारी स्कूल तक चलने को कहा।
साहिल अमन के साथ पानी की टंकी तक गया। वहां अमन का दोस्त बाइक लेकर आ गया। अमन ने उन्हें वाल्मीकि चौपाल तक चलने को कहा। साहिल बीच में बैठा और अमन उसके पीछे बैठ गया। वाल्मीकि चौपाल पर छोड़कर अमन और उसका दोस्त चले गए। अमन ने साहिल को चौपाल के अंदर एक कमरे में ले गया।
विज्ञापन

अनिल ने किया सुए से वार : कमरे के अंदर अनिल निवासी कैलरम और दो अन्य लड़के पहले से मौजूद थे। अनिल कैलरम ने साहिल को पुरानी रंजिश का बदला लेने की बात कही। अमन ने साहिल को पीछे से पकड़ा, जबकि अनिल ने उसके पेट, कंधे और टांग पर सुआ से वार किए। अन्य दो लड़कों ने उसे लात-मुक्कों से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें