फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी प्रोफाइल बनाकर 76 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी रिमांड पर

Mon, 24 Apr 2023 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लिंकडन पर बिजनेस की फर्जी प्रोफाइल बनाकर 76 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पालम वैली ग्रेटर नोएडा यूपी निवासी देवाशीष को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान ठगी गई रकम व अन्य आरोपियों के ठिकानों सहित पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि स्टीवा ग्लोबल एक्सपोर्ट करनाल रोड निसिंग के अधिकृत रिप्रेजेंटेटिव अधिकारी सेक्टर 19 अर्बन स्टेट कैथल निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2022 में उसने लिंकडन सोशल साइट पर एक बिजनेस प्रोफाइल देखी। इसमें देवाशीष विश्वकर्मा ने बिजनेस के लिए विश्वकर्मा नाम से एक फर्म बना रखी थी। उसने दिए हुए मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो उसकी कॉल नहीं उठाई। इसके बाद उसके साथ बातचीत करते हुए देवाशीष विश्वकर्मा ने उसे झांसे में ले लिया। उसे दिल्ली व कोलकाता बुलाकर पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में वर्दी भेजने की बात कही। इसके लिए कोलकाता से ही सस्ती ड्रेस दिलवाने की बात कहते हुए दस प्रतिशत एडवांस लेने को कहा। वह उनकी बातों में आ गया और 14 मार्च को उनके खाते में 97500, 15 मार्च को 50 लाख व 24 मार्च को 94 हजार रुपये व दूसरे खाते में उसी दिन 23 लाख 50 हजार रुपये डलवा दिए। पांच अप्रैल को भी उसने उनके खाते में एक लाख 53 हजार रुपये भेज दिए। उसने उनको 76 लाख 94 हजार 500 रुपये ट्रांसफर किए। बाद में आरोपियों ने उसका फोन नहीं उठाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी देवाशीष को गिरफ्तार कर उसका पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें