फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांजा फूल पत्ती सप्लाई करने का आरोपी काबू

Sun, 18 May 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने गांजा फूल पत्ती सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल पुलिस के एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम ने कलायत निवासी आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

तीन मई को एंटी नारकोटिक सेल के एसआई बलराज सिंह की टीम ने ढुंढवा रोड कलायत पर नाकाबंदी करके खरक पांडवा निवासी आरोपी सोनू को काबू किया था। उसके कब्जे से एक किलो 960 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई थी।
विज्ञापन


कलायत थाने में दर्ज मामले की जांच एसआई जोगिंद्र सिंह ने करते हुए खुलासा किया कि सोनू को यह गांजा फुल पत्ती राजेश कुमार ने उपलब्ध करवाई थी। आरोपी राजेश पहले से ही पीआईटी एक्ट में कैथल जेल में बंद था।

गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी के कब्जे से आठ हजार रुपये ड्रगमनी बरामद हुई। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार

कैथल। सीवन थाना की पुलिस ने कांगथली बस अड्डा से 504 ग्राम डोडा पोस्त सहित नशा तस्कर काबू किया है। सीवन थाने के एसएचओ एसआई कुलदीप सिंह की टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान सूचना पर कांगथली बस अड्डा के पास एक होटल से ककहेड़ा प्लांट निवासी बलविंद्र सिंह उर्फ बब्बू डोडा को पकड़ा था। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें