फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीलरशिप दिलाने के नाम पर नौ लाख ठगे

Sun, 18 May 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सिरसल गांव में सोलर पावर लिमिटेड की डीलरशिप दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पीडि़त से दस्तावेज मंगवाकर डीलरशिप की फीस ले ली, लेकिन बाद में फोन तक नहीं उठाया। इस मामले में साइबर थाने में दो आराेपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

साइबर थाने में दी गई शिकायत में सिरसल निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उसने फेसबुक पर टाटा सोलर पावर लिमिटेड की डीलरशिप का विज्ञापन देखा। सुभाष चंद्र कांत व विशाल के मोबाइल नंबर भी दिए हुए थे। उसने नंबरों पर संपर्क किया। आरोपियों ने उसके कॉल पर कहा कि वे डीलरशिप दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जरूरी दस्तावेज मंगवा लिए। उसने आरोपियों की ओर से दिए गए नंबर पर अपने दस्तावेज भेज दिए। इसके बाद डीलरशिप स्वीकार होने पर आरोपियों ने उससे छह यूनिट सोलर सिस्टम के लगभग नौ लाख रुपये कई खातों में एडवांस जमा करवा लिए। बाद में आरोपियों ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए। उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। साइबर थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें