संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में फतेहाबाद व टोहाना में किसान भाजपा कार्यालय का घेराव करेंगे। दोपहर 12 बजे बाद किसान जिला भाजपा कार्यालय पर एकत्रित होंगे। हालांकि, किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा प्रबंध किए हुए हैं। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान व मोर्चा के जिला संयोजक जगतार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रही है। वहीं, दूसरी ओर जिले से कई किसान दिल्ली बॉर्डर भी गए हैं। किसान खनौरी होते हुए दिल्ली की तरफ रवाना हुए।