फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 4 डिग्री गिरा तापमान, बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
Temperature dropped by 4 degrees in two days, chance of drizzle - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। लगातार दो दिन से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए हैं, जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और सर्दी बढ़ गई है। दो दिन में जिले का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। 30 नवंबर को जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2 दिसंबर को 4 डिग्री घटकर 20 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम में ठंडक बढ़ने से जहां लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं, वहीं इस मौसम को गेहूं की फसल के लिए भी अच्छा माना जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 से 6 दिसंबर तक बूंदाबांदी हो सकती है। कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि आगामी दो-तीन दिन तक बूंदाबांदी हो सकती है। सर्दी गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। इससे प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें