फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत

Fri, 12 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत खंड के चौशाला गांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बाद में उसने दम तोड़ दिया।

कलायत थाने में परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में चौशाला निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को उनका बेटा विनय उनके साथ बाइक पर गांव के बाहर से जा रहा था। जैसे ही वे गांव के मुख्य मार्ग पर पहुँचे, महाबीर सिंह नामक ट्रैक्टर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भीड़ जमा हुई और पुलिस को सूचना दी गई। उसे पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के संदर्भ में कलायत थाना प्रभारी रामनिवास ने पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें