फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाणा की टीम को नौ रनों से हराकर टीक बना विजेता

Tue, 04 Feb 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोहेड़ियां गांव में स्व. शीशपाल सैनी की याद में आयोजित की गई चार दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में टीक ने भाणा की टीम को नौ रनों से पराजित कर प्रतियोगिता में विजेता टीम का खिताब जीता। प्रतियोगिता में कुल 36 टीमों ने भाग लिया था।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन उत्तरी हरियाणा बिजली निगम की निदेशिका ज्योति सैनी मुख्य अतिथि रही। उनके साथ सैनी सामाजिक एवं शिक्षा समिति के पूर्व प्रधान वीरभान सैनी, समाजसेवी सरदार सरूप सिंह, एडवोकेट कृष्ण सैनी शामिल रहे। मुख्यातिथि एडवोकेट ज्योति सैनी ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी मैदान में किया। ज्योति ने कहा कि खेल आज के समय में बहुत जरूरी है। खेलों में भाग लेने से जहां शरीर मजबूत होता है, वहीं मानिसक रूप से भी युवाओं को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि युवा नशा से दूर रहकर खेलों को जीवन में अपनाएं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की तरफ से भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई-नए योजनाएं लागू की जा रही है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंतिम दिन हुए सेमी फाइनल मुकाबलों में टीक नू ढूंढवा तो भाणा ने बॉलू को हराया। फाइनल मुकाबला छह ओवर का खेला गया। इसमें पहले खेलते हुए टीक ने 132 रन बनाए। इसमें नथू टीक ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए अकेले ने 91 रन बनाए। वहीं, इस स्कोर का पीछा करने उतरी भाणा की टीम 82 रन ही बना सकी। टीक ने यह मुकाबला 49 रनों से जीत किया। प्रतियोगिता में अनिल शिमला को बेहतर गेंदबाज व गोलू भाणा को बेहतर बल्लेबाज का खिताब दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर कमेटी मुकेश सैनी, विक्की, संदीप कश्यप, बिंटू जागलान, मनदीप जागलान, सचिन सैनी, सुनील सैनी, सुशील कुमार, श्याम लाल, धर्मबीर सैनी, प्रताप जागलान, जगदीश सैनी, अशोक सैनी, महिपाल, नरेश सैनी, पाली जागलान, प्रदीप सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें