फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के विरोध में प्रदर्शन करेगा अध्यापक संघ

विज्ञापन
Teachers union will protest against the new education policy - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ हरियाणा ने नई शिक्षा नीति के विरोध में, पुरानी पेंशन बहाली व शिक्षकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जिला विजेंद्र मोर ने की।
विज्ञापन

संचालन जिला सचिव बूटा सिंह ने किया। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य राज्य सचिव रामपाल शर्मा व जिला प्रेस प्रवक्ता शमशेर कालिया ने कहा कि केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति के बहाने सार्वजनिक शिक्षा के ढांचे को खराब करना चाहती थी। पुरानी पेंशन बहाली सरकार नहीं कर रही है।
कई जिलों में एसओ के पद रिक्त होने की बजह से एसीपी व मेडिकल प्रतिपूर्ति के काफी मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विभाग को निजी हाथों में सौंपने जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हटाए गए पीटीआई, ड्राइंग टीचर्स व हटाए गए अन्य कर्मियों को सरकार अतिशीघ्र समायोजित करें नहीं तो जन शिक्षा को बचाने और शिक्षकों की तमाम लंबित मांगों को लेकर आने वाले समय में राज्य स्तरीय आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपप्रधान संगीता रानी, लछमन सिंह, कृष्ण आर्य, सतपाल पांचाल, गोपाल दास,रणबीर सिंह व प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें