फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस राज में हुई हत्याओं के बारे में भी जवाब दें सुरजेवाला : लीला राम

विज्ञापन
12-कैथल। विधायक लीलाराम। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। विधायक लीला राम ने विपक्षी नेता रणदीप सुरजेवाला पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला को इस तरह की आपराधिक घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला कांग्रेस राज में हुई हत्याओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देने का कष्ट करें। कांग्रेस राज में कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जीता पहलवान की हत्या हुई। शहर के वरिष्ठ पत्रकार दलसिंह रोहेड़िया की हत्या हुई। बीच बाजार में दो महिलाओं की हत्या हुई थी, उनके बारे में भी सुरजेवाला को बताना चाहिए कि कांग्रेस राज में कोई भी हत्यारा पकड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस की सराहना की। कहा कि आढ़ती व उनकी पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी राजेश को पकड़कर उसने सराहनीय कार्य किया है। इसके अलावा भी कई मामलों में कैथल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को सुरजेवाला के प्रदर्शन पर विधायक ने कहा कि यह ओछी मानसिकता का परिचय है। लीलाराम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना देनी चाहिए, न कि लोगों को बहकाकर जाम लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आढ़ती भाइयों और व्यापारी भाइयों को डरने की जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी और पूरा कैथल प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें