फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीर बांगड़ा में स्कूलों के पास जलभराव से विद्यार्थी परेशान

Tue, 03 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। बीर बांगड़ा में दो स्कूलों के पास गली में जलभराव से छात्र-छात्राओं के साथ लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात यह है कि तालाब से निकाली गई पाइपलाइन भी यही से लीक हो रही है जिसका गंदा पानी गली में भर जाता है।

लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग प्रशासनिक अफसरों से की है। यहां दो सरकारी स्कूल भी है, जिसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, यहां सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं लेकिन इस गली में पिछले लंबे समय से पानी की निकासी न होने के कारण सारा गंदा पानी गली में भर जाता है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के पास रह रहे लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। अव्यवस्था पर कृष्ण कुमार रोहिल्ला वेद प्रकाश कर्मवीर, आजाद, राजेंद्, सुरेंद्र ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जब यह सड़क बनाई गई थी तो जानबूझकर यहां से मिट्टी उठाकर गहरा कर दिया गया। इस वजह से ऐसे हालात बन गए, जिससे यह परेशानी उन्हें झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बारिश होने होने पर भी यहां पानी भर जाता है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां पानी निकासी की व्यवस्था की जाए तथा सड़क को ऊंचा उठाया जाए ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें