फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 लाख से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत होगी, टेंडर खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद में कार्यप्रणाली को लेकर बुधवार को कई निवर्तमान पार्षदों की मुलाकात के बाद वीरवार को नगर परिषद में असर दिखाई दिया। वीरवार को 48 लाख रुपये से स्ट्रीट लाइट के मरम्मत और 46 लाख रुपये से कचरा निस्तारण का टेंडर खोला गया। साथ ही ईओ रविंद्र कुमार ने तकनीकी शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कार्यप्रणाली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विदित रहे कि दर्जन भर पार्षदों ने विधायक से मुलाकात करके कहा था कि शहर से कचरे का उठान नियमित नहीं हो रहा है। जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। साथ में सीएम द्वारा दी गई दस करोड़ की ग्रांट के टेंडर न लगने, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में लोगों की सुनवाई न होने की शिकायत की थी। इसके बाद वीरवार को नगर परिषद की ओर से 48 लाख रुपये में शहर के विभिन्न वार्डों की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का टेंडर खोला गया। साथ ही तीन माह तक डंपिंग यार्ड पर कचरा निस्तारण के लिए लगाया गया टेंडर खोल दिया गया। एक्सईएन हिमांशू लाटका ने कहा कि जल्द ही ये टेंडर अलॉट कर दिए जाएंगे।
ईओ ने ली बैठक
ईओ रविंद्र कुमार ने तकनीकी शाखा से एक्सईएन हिमांशु लाटका सहित अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग ब्रांच काम में तेजी लाए और समयबद्ध योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए। स्ट्रीट लाइटों के लिए टेंडर लगाया गया है। जिसे जल्द ही खोल दिया जाएगा। सफाई के कार्य के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। ईओ ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में लोगों के कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है। नई पॉलिसी के कारण कुछ दिक्कतें थीं, जिनका समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें