कैथल। फर्श माजरा गांव में वीरवार की दोपहर एक बजे खेतों में स्टाफ की गई पराली में अचानक आग लग गई। यह सूचना मिलते ही पराली मालिक मौके पर पहुंचा। उसने दमकल विभाग को सूचित किया। विभाग की गाड़ी ने आग पर लगभग पांच घंटे में काबू पाया।
किसान जसमेर और राजकुमार ने बताया कि दोपहर को करीब एक बजे अचानक पराली में आग लग गई। अग्निकांड देखकर वहां पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद वे लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए लेकिन लपटें विकराल थीं। उन्होेंने दमकल विभाग को सूचना दी। काफी देर बाद गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कि किसी शरारती तत्व ने उनकी पराली में जानबूझकर आग लगाई है। पराली के ढेर के समीप ही गुरुद्वारा व अन्य डेरे भी थे। जो आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि पराली में आग लगने से उन्हें 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उधर, दमकल इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव फर्श माजरा में आग की सूचना मिलते ही उन्होंने गाड़ी भेज दी थी। कड़ी मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। फिलहाल आग लगने के कारणों को अभी तक पता नहीं चल पाया है।