फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भैया दूज के लिए चलेंगी विशेष बसें

Sat, 02 Nov 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भैया दूज पर्व को लेकर रोडवेज ने बसों को लेकर कमर कस ली है। इसके तहत रोडवेज की ओर से रविवार को स्थानीय रूटों के साथ अंतर जिला रूटों पर बसों का विशेष संचालन किया जाएगा। यहां पर जरूरत अनुरूप विशेष बसें चलाई जाएंगी।

डिपो अधिकारियों ने चालक व परिचालकों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। भैया दूज पर महिलाओं के लिए अपने घरों को आ रहा है। अगले दो दिनों में ऐसे यात्रियों की संख्या और बढ़ जाएगी। कैथल डिपो में इस समय 192 बसें हैं। इनमें स्थानीय से लंबे रूट वाली बसें शामिल हैं। यहां से दूसरे प्रदेशों के साथ दूसरे जिलों व स्थानीय रूटों पर बसों को चलाया जाता है।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि बसों के रूट में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली बसों के रूट में भी किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बस अपनी समय सारिणी के आधार पर चलाई जाएंगी। इसके अलावा किसी रूट पर यात्रियों के अधिक होने पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। संबंधित चालक और परिचालक को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उनको सुबह व देर रात के सभी चक्कर लगाने बारे में हिदायत दी है।
विज्ञापन


पर्व पर बसों के रूट में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा। यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लंबे रूट की बसें पूर्व निर्धारित रूट व समय पर चलाई जाएंगी। अंतर जिला रूटों के साथ स्थानीय रूटों पर बसों की सुविधा पर्याप्त रहेगी। चालक और परिचालकों को इसके निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मांग अनुरूप रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। - वीरेंद्र पाल स्वामी, यातयात प्रबंधक, कैथल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें