फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मजदूरों को मिठाई-पटाखे बांटकर मनाई दीपावली

Sat, 02 Nov 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नारायण सेवा संस्थान शाखा के कार्यकर्ताओं ने निर्माणाधीन नारायण सेवा केंद्र में मजदूरों को मिठाई एवं पटाखे वितरित कर दिवाली मनाई। सेवा केंद्र पर जितने भी मिस्त्री एवं मजदूर कार्य कर रहे हैं, उन सभी को पटाखे एवं मिठाई वितरित किए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दया गुप्ता रहे।
विज्ञापन


शाखा कैथल के संरक्षक डॉ. विवेक गर्ग ने बताया कि यह सेवा केंद्र जल्द ही समाज को समर्पित कर दिया जाएगा, जिसमें विभिन्न सेवा केंद्रों जैसे कृत्रिम अंग, फिजियोथेरेपी, कम्प्यूटर, मोबाइल एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से समाज सेवा की जा सकेगी। डॉ. नरेश गर्ग ने दीपावली के महत्व को बताते हुए कहा कि हम सबके मन में सद्भावना और प्रेम का भाव जरूर बना रहना चाहिए ताकि हम समाज में एकजुटता बढ़े।
विज्ञापन


डॉ. मनोज बंसल ने बताया कि सेवा केंद्र से पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश से जितने भी पीड़ित एवं

जरूरतमंद साथी है, वह सब कृत्रिम अंग लगवाकर लाभ ले सकेंगे। डॉ. दया गुप्ता ने इस अवसर पर अति प्रसन्न

होकर कहा कि संस्थान की ओर से दी गई इस जमीन पर चार मंजिला इमारत बनाकर संस्थान ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर जय प्रकाश गर्ग, कमल गर्ग, सोनू बंसल, डॉ. अनिल जिंदल, अरमान, इकबाल आदि उपस्थित रहे।

गढीपुख्ता में घटना की जानकारी लेते एएसपी । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें