फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने अवैध कब्जा तो किसी ने सुनाई बुढ़ापा पेंशन की समस्या

विज्ञापन
Somebody illegal possession and some heard the problem of old age pension - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
लुघ सचिवालय परिसर में स्थित इवीएम वेयर हाउस में वीरवार कोडीसी प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। जिसमें किसी ने जमीन पर अवैध कब्जा तो किसी ने बुढ़ापा पेंशन न मिलने की शिकायत की। बैठक में 16 शिकायतों को सुना गया। इस दौरान 07 पुरानी शिकायतों में से 4 मामलों का समाधान किया, जबकि 9 नई शिकायतों में 5 का समाधान किया गया। पुरानी व नई शिकायतों को मिलाकर सात मामले लंबित हैं, जिन्हें अगली बैठक में सुना जाएगा।
विज्ञापन

गांव संगरौली निवासी सतपाल ने अवैध कब्जे को लेकर फरियाद लगाई। इस मामले में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए गांव संगरौली में तालाब से अवैध कब्जे का हटवाया। इस मामले में डीसी ने कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीडीपीओ फूल सिंह को जांच करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गांव बाकल निवासी बलिहार सिंह ने शिकायत की कि सीआईए स्टाफ द्वारा उन्हें चोरी के मामले में गिरफ्तार कर काफी प्रताड़ित किया। इस पर डीसी ने अगली बैठक में संबंधित अधिकारी को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं गांव डीग निवासी बलजीत ने बिजली कर्मचारियों के खिलाफ दुव्र्यवहार करने व बिजली डिफाल्टर को किसी दूसरे के नाम पर बिजली कनेक्शन जारी करने की शिकायत दी।
कैथल वार्ड नंबर 29 निवासी रघुबीर सिंह ने शिकायत की थी कि उसे प्रधानमंत्री लाडली योजना के तहत पेंशन मिलती थी। उसकी 60 साल से अधिक उम्र होने के बाद उसकी पेंशन लाडली योजना से बुढ़ापा पेंशन में बदल दी गई, लेकिन 6 महीने से उसे बुढ़ापा पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने लंबित राशि की रिकवरी की मांग की। डीसी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पिछले 6 महीने की लंबित राशि जारी करने के आदेश दिए। गांव आहूं निवासी चांदी राम ने गांव में शराब ठेका को गांव से बाहर किए जाने की मांग की। इस दौरान उप आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कर शराब ठेका को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट है। ढुंढवा निवासी बजिंद्र व गांव दयोरा निवासी बाला देवी ने खराब फसल के मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

डीडीए डॉ. कर्मचंद ने बताया कि दोनों किसान इसके पात्र नहीं हैं। गांव खेड़ी गुलाम निवासी बलजीत सिंह ने शिकायत की उसने धान की फसल आढ़ती को बेची, जिसमें आढ़ती ने पूरे पैसे नहीं दिए और पैसे देने से इनकार कर रहा है। इस मामले में डीसी ने डीएमईओ को जांच करने के निर्देश दिए। पहले से लंबित मोनू बत्तरा द्वारा दी गई शिकायत के संदर्भ में डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी से उनकी ओर से की गई कार्रवाई को सुना और शिकायतकर्ता को फीस जमा करवाने को कहा। शिकायतकर्ता ने विद्यालय के सुरक्षा कर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया, जिसके लिए मौके पर मौजूद डीएसपी को जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव पिलनी निवासी राजकुमार ने शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें 100 गज का प्लाट अलाट किया गया था, प्लाट में बिजली का टावर लगा हुआ है।
उन्होंने प्रशासन से अपील अनुरोध किया था उक्त प्लाट की जगह दूसरा प्लाट अलाट किया जाए। इसके अलावा तारागढ़ के बलदेवा, सीवन निवासी बलराम, जसवंती गांव के बलविंद्र सिंह की शिकायतों को भी सुना गया। इस अवसर पर एडीसी समवर्तक सिंह, एसडीएम संजय सिंह, नवीन कुमार, विरेंद्र ढुल, सीटीएम अमित कुमार, नगर आयुक्त कुलधीर सिंह, अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा, अशोक खंडुजा, एमडी शुगर मिल प्रीतपाल सिंह, आरटीए सत्यवान सिंह, महाप्रबंधक अजय गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें