फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम कुसुम योजना के तहत मिलेंगे सौर ऊर्जा वाटर पंपिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा की ओर से पीएम कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा वाटर पंपिंग सिस्टम दिए जाएंगे। इसके तहत तीन एचपी से 10 एचपी तक के सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम के ऑनलाइन आवेदन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इसके तहत 27 दिसंबर 2021 से सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सभी पात्र आवेदनकर्ता 30 जनवरी तक आवश्यक दस्तावेज लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन

यह जानकारी एडीसी समवर्तक सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 12 हजार 385 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से 11 हजार 876 आवेदन सही पाए गए हैं। इनमें से वरिष्ठता के आधार पर नौ हजार 142 किसानों के खेतों में पंप लगाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। शेष 2734 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है, जिस पर विभाग द्वारा वरिष्ठता के आधार पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें