संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मंदिर व दुकान से चोरी करने के दो मामलों में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना चीका क्षेत्र में मंदिर से चोरी करने के मामले में आरोपी टटियाना निवासी हरजीत सिंह व संजू को गिरफ्तार कर लिया।
टटियाना निवासी दलजीत सिंह की शिकायत के अनुसार 16 दिसंबर को टटियाना के गुरु रविदास मंदिर से दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी की गई थी। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक हजार रुपये, वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।
कलायत निवासी राजेश की शिकायत के अनुसार 24 दिसंबर की रात करीब 12 बजे उसने मोबाइल पर दुकान के कैमरे चेक किए तो किसी ने कैमरों को कपड़े से ढका हुआ था। शक होने पर वह महिपाल व सुखबीर सिंह के साथ दुकान पर पहुंचा और देखा कि दो लड़के दुकान से तांबा व पीतल चोरी कर रहे थे। उनको मौके पर काबू कर लिया। पहचान वार्ड-12 कलायत निवासी अरुण व अभिषेक के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके साथी कलायत निवासी बलजीत उर्फ जीता व टिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।
भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura