फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिख धर्म ने संस्कृति को किया मजबूत ः लीलाराम

Fri, 27 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। वीर बाल दिवस पर गुरु तेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल में पूर्व विधायक लीलाराम ने बच्चों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिख धर्म ने भारतीय संस्कृति को मजबूत किया है। जब भी हमारे धर्म पर संकट आया तो सिख समाज ने आगे बढ़कर के मजबूती देने का काम किया है।

पूर्व विधायक ने कहा कि भारत देश में महापुरुषों ने इतने अच्छे कार्य किए हैं कि आज हमारी संस्कृति पूरे विश्व में सबसे मजबूत संस्कृति है, क्योंकि परिवार संस्था, समाज संस्था, धार्मिक संस्था सभी संस्थाएं आज भारत में मजबूत है जब की पाश्चात्य संस्कृति विलुप्त हो गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने आज के दिन को बाल वीर दिवस के रूप में मनाने को संकल्प लिया है। इस वर्ष भारत सरकार ने पहली बार वीर बच्चों को सम्मान करने का निर्णय लिया, ताकि साहिब जादो की महान वीरता और बलिदान की गाथा को देशभर में प्रचारित किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इतिहास की इन घटनाओं के माध्यम से भारतीय समाज को एकता और बलिजान का संदेश मिलता है। इस मौके पर उनके साथ रामकुमार नैन, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बतरा, अक्षरा गुप्ता, कमलप्रीत कौर , सतपाल भारद्वाज, सत्यवान मेहरा , लोकेंद्र मानस, हरप्रीत कौर, विवेक धीमान, सीमा रानी, पंकज गर्ग भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें