फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क के विरोध में दुकानदारों ने जताया रोष

विज्ञापन
17-ढांड। टूटी हुई सड़क के विरोध में नारेबाजी कर रोष प्रकट करते हुए दुकानदार। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
ढांड। कस्बा ढांड में पुराने कुरुक्षेत्र सड़क की बदहाली के विरोध में दुकानदारों ने संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। दुकानदार शीशपाल, सूरज, रवि कुमार, अनिल कुमार, जयकरण, अजय कुमार, नरेश कुमार, रमेश कुमार, बलविंद्र सिंह और देशराज ने बताया कि बाजार के बीचों-बीच गुजर रहा यह मार्ग बाबा बिहारी दास चौक से महाराजा अग्रसेन चौक तक टूटा हुआ है।
विज्ञापन

इसमें गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इसके कारण सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि वाहनों की तेज रफ्तार होने पर कई बार तो गड्ढों में से पत्थर निकलकर दुकान में बैठे ग्राहकों को चोटिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं करवाया जा रहा है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि टूटी हुई सड़क को ठीक करवाया जाए।
लोक निर्माण विभाग के जेई राम निवास ने कहा कि यह सड़कजिस ठेकेदार द्वारा बनाई गई है, पांच वर्ष तक उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी उसी की बनती है। ठेकेदार को पैच वर्क के लिए कहा गया है। जल्द ही इसे ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें