फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा ने विश्वविद्यालय में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज की एमए हिंदी की छात्रा शिल्पा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिणाम में विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। तृतीय सेमेस्टर के जारी परिणाम में उसने 469/500 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा छात्रा इंदू ने इस सेमेस्टर में 463/500 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट ने इस उपलब्धि के लिए छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने शिल्पा व इंदू को 2100-2100 रुपये सम्मान राशि देने की घोषणा की। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, विभागाध्यक्ष डॉ. आरपी मौन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ओमप्रकाश सैनी एवं डॉ. विजेंद्र कुमार ने छात्राओं का स्वागत किया एवं पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. शरद गौड़ एवं प्रो. संजीव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें