फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह छाया कोहरा, चालक हुए परेशान

Tue, 04 Feb 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में पिछले कई दिन से मौसम में लगातार बदलाव जारी है। सोमवार को भी सुबह के समय कोहरे के साथ बादल छाए। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप खिलने के बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, सुबह के समय छाया कोहरा दोपहर के समय शीतलहर चलने के बाद छंट गया।

धूप खिलने से मैदान में खेल को लेकर युवाओं की भीड़ बढ़ी। धूप खिलने से बाजार में दिनभर रौनक लगी रही। बुजुर्गों व युवाओं ने घरों की छतों और पार्कों में बैठकर धूप का आनंद लिया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अभी शीतलहर का दौर जारी रहेगा। ऐसे में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने कि संभावना हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिन से सुबह के समय लगातार छा रहे कोहरे के कारण वाहनों की गति पर ब्रेक लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कोहरा छाए रहने से इस मौसम से गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसल को काफी फायदा है। ठंड से बचने के लिए शाम के समय गर्म पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। उधर, चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि गेहूं फसल को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें