फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 गांवों में सीवर व्यवस्था को कराया जाएगा दुरुस्त : गोलन

विज्ञापन
Sewer system will be repaired in 52 villages: Golan - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से हलके का सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर विकास कार्य किया जा रहा है। हलके में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं और हर कार्य पर पूरी निगरानी हैं। उन्होंने कहा 52 गांवों में सीवर व्यवस्था को कराया जाएगा दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लाइटें लगाने का कार्य जोरों पर चल रहा है, जिससे हलका लाइटों से जल्द जगमग होगा। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी ने उन्हेें कार्य करने का मौका दिया है और वे पूरी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं और निरंतर करते रहेंगे। चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन पूंडरी में आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडी की सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा, जिसके लिए सवा करोड़ रुपये से ब्लॉक लगाए जाएंगे। मंडी के चारों गेटों पर पानी खड़े रहने की समस्या पर पूरी निगरानी है, इसके लिए पूरा प्लान बनाया जा रहा है, जिसको जल्द ठीक किया जाएगा। पुरानी मंडी में शेड का एस्टीमेट तैयार किया गया है और जल्द नया शेड मंडी में बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कारण विकास कार्यों की गति में कमी आई थी, परंतू अब धीरे-धीरे विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। सामूहिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि से पीने के पानी की व्यवस्था गांव पाई में करवाई जा रही है, वहीं 5 करोड़ रुपये से सीवरेज का कार्य चल रहा है। कैथल-करनाल रोड फोरलेन बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि हलके के 52 गांवों में सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा, जिसका एस्टीमेट तैयार किया गया है। सवा 4 करोड़ रुपये चौपालों के निर्माण व दुरुस्तीकरण के लिए मंजूर करवाए गए हैं। सब्जी मंडी के लिए 45 लाख रुपये मंजूर करवाए गए हैं। मंडी में चेयरमैन रणधीर गोलन का पगड़ी पहनाकर व फूल मालाओं के साथ पूरा मान सम्मान किया। इस मौके पर प्रधान सतीश, नरेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, डॉ. सुभाष बंसल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि मुनीष खुराना, अनिल आर्य, ईश्वर दयाल मोहना, जरनैल सिंह साहू, सेवा सिंह, रामपाल टाया, मनोज जांबा, जितेंद्र टाया, मुकेश गर्ग, विजय कंसल, विनोद बंसल, नरेश मनचंदा, नरेश रंगा, पवन सैनी, रामकुमार, ईश्वर, बलवान शर्मा, जिले सिंह चुहड़माजरा, रमेश गोलन, जीत राम सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें