फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134 ए का दूसरा ड्रा जारी, केवल 312 विद्यार्थी ड्रा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नियम 134 ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के निजी स्कूलों में दाखिले के लिए दूसरा ड्रॉ मंगलवार को को दोपहर बाद जारी हो गया। इससे विभिन्न स्कूलों में दाखिला लेने के लिए इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को राहत मिली है। दूसरे ड्रॉ में विभिन्न कक्षाओं में दाखिले के लिए जिले के 312 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस ड्रॉ को सात फरवरी को दोपहर तक जारी करने का विभाग ने दावा किया था लेकिन इस दिन ड्रॉ नहीं निकलने से विद्यार्थियों को दिनभर इंतजार करना पड़ा। अब विद्यार्थी संबंधित विद्यालयों में अपने दस्तावेजों की जांच करवाकर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार जिले के 293 स्कूलों में नियम के तहत दाखिले के लिए साढ़े छह हजार से ज्यादा सीटें निर्धारित की गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए 3900 विद्यार्थियों ने आवेदन किए। परीक्षा केवल 2900 विद्यार्थियों ने दी है। जब विभाग की ओर से पहला ड्रॉ जारी हुआ तो उसमें 2299 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया था लेकिन उनमें से केवल 1100 सीटों पर ही विद्यार्थियों ने दाखिले लिए हैं। अब दूसरा ड्रॉ आने से थोड़ी और सीटों पर दाखिले की उम्मीद है।
इस बार 20 प्रतिशत बच्चों के निजी स्कूलों में दाखिले के आंकड़े को भी पार करने की उम्मीद नहीं है। पहले ड्रॉ में शामिल आधे से भी कम विद्यार्थियों ने निर्धारित सीटों पर दाखिले लिए हैं। दूसरे ड्रॉ में शामिल 312 में से आधे विद्यार्थियों के ही दाखिले का अनुमान है। ऐसे में अगर विभाग 1300 के दाखिले के आंकड़े तक पहुंचता है तब भी 20 प्रतिशत विद्यार्थियों के दाखिले नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि नियम के तहत दाखिले के लिए दूसरा ड्रॉ जारी किया गया है। अब विद्यार्थियों को 18 फरवरी तक प्रवेश का समय दिया गया है। विद्यार्थी अलॉट किए गए स्कूलों में दस्तावेजों की जांच करवाकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें