कैथल। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक मामले में दूसरा आरोपी काबू किया है। आरोपी की पहचान फतेहाबाद जिले के रतिया गांव निवासी गोविंद उर्फ गुरी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आहूं गांव निवासी शमशेर सिंह की शिकायत दी थी कि वह व उसका दोस्त अपने बेटों को विदेश भेजना चाहते थे। ऐसे के उनके किसी जानकार के जरिये उसकी पहचान सागर और निमित्त चोपड़ा नामक व्यक्ति से हो गई। इन लोगों ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर अलग-अलग समय में 32 लाख रुपये विभिन्न माध्यमों से ले लिए और जल्द ऑस्ट्रेलिया भेजने के बात कही। आरोपियों ने ये रुपये दो अगस्त 2023 से लेकर दो सितंबर 2023 के बीच लिए थे। रुपये लेने के काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपियों ने उनके बच्चों को विदेश नहीं भेजा तो उनसे इस संबंध में उनसे बातचीत की। पहले तो आरोपी आनाकानी करने लगे, लेकिन जब विदेश भेजने या फिर रुपये वापस देने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फोन भी उठाने बंद कर दिए। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। इस संबंध में थाना ढांड में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही काबू किया जा चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी गोविंद भी उक्त वारदात में आरोपियों के साथ शामिल था। आरोपी गोविंद के कब्जे से 40 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर सात दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।