फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ ने 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत, खरक पांडवा व रामगढ़ पांडवा क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी के लिए बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर संघर्षरत किसानों को अब राहत की उम्मीद जगी है। कलायत उप मंडल के एसडीओ अजय कुमार ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों के शिष्टमंडल को 24 घंटे बिजली सप्लाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

इस प्रकार की व्यवस्था से क्षेत्र में जल भराव के बड़े संकट से लोगों को निजात मिलेगी। सहारण खाप के प्रधान साधु राम कौलेखां, गुरनाम सहारण, रामपाल खरक, दिलबाग सिंह, सुरेश कुमार, बीर सिंह, जोरा सिंह व शमशेर सिंह ने बताया कि जिस प्रकार पूंडरी डे्रन ओवरफ्लो है उसके चलते भारी नुकसान कृषि क्षेत्र में हो सकता है। इसलिए ऐसे इंतजाम करने की जरूरत है, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में निकासी व्यवस्था सुनिश्चित रहे। इसके लिए 24 घंटे पंप हाउस चालू रखने के लिए बिजली सप्लाई की जरूरत पड़ती है। सिंचाई विभाग के अधिकारी बार-बार यह तर्क देते हैं कि बिजली सप्लाई न मिलने के कारण पंप चल नहीं पा रहे हैं। अब अगर बिजली सुचारु मिलती है तो इस प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें