फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शादी के कार्ड बांटने गए व्यक्ति की स्कूटी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान चौशाला निवासी 40 वर्षीय धर्मबीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चौशाला निवासी रामफल ने बताया कि उसके बेटे रामगोपाल की शादी 23 जनवरी को निश्चित हुई है। इसके लिए उसका भाई धर्मबीर रिश्तेदार की स्कूटी लेकर शादी के कार्ड बांटने के लिए गांव कसान से चौशाला की तरफ जा रहा था। जब वह गांव बालू से चौशाला की तरफ शमशान घाट के नजदीक मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई स्कूटी सहित साइड में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें