फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म जमा करवाने के बाद रोडवेज विभाग ने बंद किए चालकों के टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फार्म जमा करवाने के बाद रोडवेज ने चालकों के प्रशिक्षण के लिए टेस्ट की प्रक्रिया बंद कर दी। मंगलवार को वर्कशॉप के मुख्य द्वार पर टेस्ट स्थगित होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया। इससे टेस्ट देने पहुंचे सैकड़ों युवाओं को निराशा हाथ लगी। रोष प्रकट करते हुए युवाओं ने कहा कि यदि विभाग को टेस्ट ही नहीं लेना था तो उनको कॉल करके क्यों बुलाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से रोडवेज में चालक, परिचालक और वर्कशॉप में काम करने के लिए आवेदन मांगे गए थे। सोमवार को ही आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी हुई थी। अब आवेदनकर्ताओं के पद से संबंधित टेस्ट होने थे। यह प्रक्रिया साथ-साथ चल रही थी। दो दिनों से चालक पद के लिए टेस्ट प्रक्रिया बस अड्डे के वर्कशॉप में महाप्रबंधक की देखरेख में चल रही थी लेकिन मंगलवार को सरकार के निर्देश पर टेस्ट स्थगित कर दिए गए। इसके कारण टेस्ट देने पहुंचे युवाओं ने रोष प्रकट किया। परिचालक के लिए टेस्ट देने के लिए आए युवा सोनू, रवि, रोहित, सुनील, दीपक, रोहताश ने कहा कि उनके पास सोमवार को टेस्ट देने के लिए कॉल आई थी। वह मंगलवार को टेस्ट देने के लिए रोडवेज विभाग में पहुंचे। जहां उनको अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने आगामी निर्देश आने तक टेस्ट स्थगित होने की बाद कहकर वापस भेज दिया। रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार हैवी लाइसेंस, परिचालक लाइसेंस और वर्कशॉप में काम करने के लिए पांच दिन की ट्रेनिंग देनी थी, जिसे शासन ने आगामी निर्देश मिलने तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें