फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धुंध और कोहरे से हर साल बढ़ रहे सड़क हादसे

Mon, 18 Nov 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कोहरे के कारण हर साल सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। हर बार सर्दियों के मौसम में 300 से अधिक हादसे होते हैं। इनमें इसमें 100 से 150 लोगों की जान जाती है। वर्ष 2021 के बाद से लेकर इस साल तक करीब 650 लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई है।

हालांकि पुलिस की ओर से लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में लगातार जागरूक किया जा रहा है, लेकिन वाहन चालक भी जागरूकता कार्यक्रमों और हादसों में जाने वाली मौतों से कोई सब नहीं ले रहे हैं। पुलिस प्रशासन इससे बचाव के लिए धुंध व कोहरे में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक वर्ष को पूरा होने में करीब डेढ़ माह का समय बाकि है, लेकिन 2024 में अब तक 143 लोगों की सडक़ हादसों में जान जा चुकी है। पुराने आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2021 में पूरे वर्ष में सडक़ हादसों के चलते 167 लोगों की मौत हुई थी।

इसी प्रकार 2022 में 157 लोगों को आर वर्ष 2023 में 154 लोगों को दुर्घटनाओं में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। दो दिन भी पहले धुंध के कारण हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। कई अन्य घायल भी हो गए थे। दो को पीजीआई रेफर भी किया गया था। इससे पहले भी एक हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई थी। हादसों का कारण धुंध को बताया था।

दरअसल, सुबह धुंध ज्यादा रहती है और ऐसे में गाडि़यों की स्पीड उनके लिए कई बार खतरनाक साबित होती है। एसपी कैथल राजेश कालिया ने वाहन चालकों को सर्दी के मौसम में अपने वाहनों को चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात से संबंधित जरूरी हिदायतों का पालन करने की सलाह दी है।

एसपी ने कहा है कि मौसम में बदलाव के चलते अक्सर सड़क हादसे हो जाते हैं। अगर वाहन चालक थोड़ी सी भी सावधानी बरतें तो कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं। कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं। वाहन की हेड लाइट को हाइबीम पर न रखें, ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता। लाइट लो बीम पर रखें, इससे देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा।
ये बरतें सावधानी
n
कोहरे में वाहन चलाते समय हैडलाइट व इंडीगेटर का इस्तेमाल करें।

n
वाहन के आगे और पीछे की लाइट धुंध और रात के समय हमेशा जलाकर चलें।

n
वाहन में रिफ्लेक्टर का भी प्रयोग करें। साइड में भी रिफ्लेक्टर लगाएं ताकि अचानक किसी मोड़ पर वाहन दूर से ही आने का आभास हो जाए।

n बड़े वाहनों पर आगे पीछे और साइड में रिफ्लेक्टर के अलावा फॉग लाइटें अवश्य रूप से प्रयोग करें।

n
कोहरे के दौरान आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी पर अपना वाहन रखें।

n
वाहन को निर्धारित और धीमी गति से ही चलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें