फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी, यूटीडी कुवि की टीम जीती

Sun, 05 Nov 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय खेल परिषद की तरफ से पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को दो दिवसीय इंटर कॉलेज सीनियर पुरुष फुटबाॅल प्रतियोगिता करवाई। इसमें कुरुक्षेत्र जोन में शामिल चार टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तहत शनिवार को दो मुकाबले हुए। इसमें आरकेएसडी कॉलेज कैथल और यूटीडी कुवि की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।

कोच अनूप धीमान ने बताया कि पुलिस लाइन मैदान में हुई इंटर कॉलेज सीनियर पुरुष फुटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे एईओ खेल रमेश चहल ने किया। एईओ खेल रमेश चहल ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रशिक्षक विजेंद्र व रविंद्र भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खिलाडि़यों के खेल को सराहा। कोच अनूप ने बताया कि इंटर कॉलेज सीनियर पुरुष फुटबाॅल प्रतियोगिता विभिन्न जिलों में हो रही है।

इसमें चार जोन, कुरुक्षेत्र जोन, करनाल जोन, अंबाला जोन व यमुनानगर जोन में सभी जोन के बीच मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता में चार पूलों की टीमों के लगभग 72 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें आरकेएसडी कॉलेज कैथल, जाट कॉलेज कैथल, यूटीडी कुवि व यूआईईटी कुवि के प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले रहें।

कोच अनूप धीमान ने बताया कि यूटीडी कुवि व यूआईईटी कुवि की टीमों में अधिकतर विभिन्न देशों के प्रतिभागी खिलाड़ी टीम सहित भाग ले रहें हैं जो साउथ अफ्रीका, किनीया, अफगानीस्तान, नाईजिरिया, जर्जिया, तंजाना देशों से पहुंचे हैं। इस दौरान दो मुकाबले हुए।
विज्ञापन


इसमें पहला मुकाबला आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम नॉक आउट से जीत लिया।  इसके बाद दूसरा मुकाबला यूटी डी कुवि व यूआईईटी कुवि की टीम के बीच हुआ। जिसमें यूटी डी कुवि की टीम में शामिल साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी फैजल ने एक गोल कर मैच जीत लिया। मुकाबला जीतने पर यूटी डी कुवि की टीम के विजेता खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। रविवार को आरकेएसडी कॉलेज की टीम का सेमीफाइनल मुकाबला यूटीडी कुवि की टीम से होगा। आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

इस अवसर पर कोच गुरदीप भोला, कोच पवन सैनी व कोच प्रवीन आिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें