संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रिया, सकीना व प्रिया की टीम प्रथम रही। साहिल, रवि और वंदना व सुमन की टीम ने दूसरा और तनिश, कविता व भारत की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि युग विज्ञान का युग है इसलिए व्यक्ति को वैज्ञानिक आधार पर अपने भविष्य को तैयार करने की आवश्यकता है। हमें विज्ञान के साथ खुद को भी इसी प्रकार से विकसित करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बच्चे अपनी कक्षा का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन पांच प्रश्न तैयार करके ग्रुप में भेजें और इस तरह की गतिविधियों के लिए तैयार रहें। उन्होंने विभाग के सहायक अध्यापकों को प्लांट मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेंद्र कुमार ने किया व क्विज मास्टर की भूमिका प्रो. रूपाली चुघ और डाॅ. नीलम ने
निभाई। डॉ. मीना और डॉ. पूजा ने पंजीकरण किया।
पीआरओ प्रो. विरेन्द्र खटकड़ ने बताया कि युवाओं में विज्ञान के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाती है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुल आठ टीमों का चयन किया गया।
इस अवसर पर प्रो. मंजू, डॉ. इंदु गाबा, प्रो. सीमा जांगड़ा निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।