फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से मिली राहत, शीतलहर ने ठिठुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पहाड़ों में पड़ रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कई दिनों से ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम में आए अचानक बदलाव से पिछले तीन दिन से सुबह और शाम के समय घना कोहरा छा जा रहा था। रविवार को चार दिन बाद मौसम साफ हुआ। इससे लोगों को कोहरे से राहत जरूर मिली, लेकिन शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ा दी। इससे लोग परेशान नजर आए। सुबह के समय ही सूर्यदेव के दर्शन होने से लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान पार्कों में भी दोपहर के समय रौनक देखने को मिली। यह मौसम से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल के लिए लाभदायक माना जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 22 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान ठंड का प्रकोप भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा था, जो बढकर 18 डिग्री पर पहुंचा। इसी प्रकार से न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री पर पहुंच गया है। वर्मा ने बताया कि इस मौसम में गेहूं और सरसों की फसल को कोई नुकसान नहीं है। अभी दो-तीन दिन तक शीतलहर के चलते ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें