फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने से मिली राहत, शाम को शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
relief came when sunshine came out - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन की शुरूआत कोहरे व शीतलहर के साथ ठंड से हुई। कोहरे में वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलाना पड़ा। उसके बाद सुबह 11 बजे धूप हल्की धूप निकली। जिसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने के बाद आसमान से कोहरा छंट गया और लोग अपने घरों से निकलकर धूप का लाभ उठाने लगे। सरकारी कार्यालय के कर्मी अपने कार्यालय के बाहर धूप में कुर्सी लगा काम को निपटाते नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने कहा कि आगामी तीन-चार दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी व गहरी धुंध ने लोगों की सामान्य दिनचर्या को प्रभावित करने के साथ वाहनों की गति पर भी ब्रेक सी लगा दी है। सुबह के समय तो धुंध इतनी गहरी होती है कि सड़क पर इक्का दुक्का वाहन ही देखने को मिलते हैं। वाहनों की गति भी बहुत धीमी होती है। प्रशांत आनंद, सुधीर मिड्ढा, संजय कंसल, जरनैल सिंह, भीषू चौधरी, विजय सरदाना, बलवान सैनी, रमेश वर्मा, चंद्रभान सैनी व बंसी लाल रहेजा का कहना है कि उन्होंने किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना था पर पड़ रही कड़ाके की सर्दी व धुंध के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया। धुंध के कारण वाहनों को भी धीमी गति से व लाइटें जलाकर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें