फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा ने हासिल किया विश्वविद्यालय में चौथा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की बीएससी मेडिकल चौथे सेमेस्टर की छात्रा रेखा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कालेज की प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएससी मेडिकल चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में छात्रा रेखा ने 630 में से 616 अंक लेकर विश्वविद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि महाविद्यालय के ऊर्जावान शिक्षक वर्ग के उचित मार्गदर्शन के परिणाम स्वरूप कॉलेज की छात्राएं उच्चकोटि के परिणाम लगातार लाकर कॉलेज को सफलता की बुलंदियों की ओर ले जा रही हैं। इस अवसर पर विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका ज्योति सेठ सरीन, निशा व आचार्य सिलेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें