कैथल। गांव किठाना के पैक्स में हुए कथित गबन मामले में लोगों ने डीसी प्रदीप दहिया से मुलाकात कर जांच की मांग की तो डीसी ने तुरंत पैक्स का रिकार्ड सील करने का आदेश जारी कर दिया। नायब तहसीलदार ने रिकॉर्ड सील कर दिया।
ग्रामीण दयानंद, भीम सिंह, सूरता, पप्पू, इंद्रा आदि ने कहा कि 31 जनवरी को डीसी को दी शिकायत में कहा था कि सोसाइटी के जो कर्मचारी हैं, वे आसपास के गांव से ही हैं। जो चेक बुक अपने पास रखते हैं। इसमें से फर्जी और गलत तरीके से फंड निकलवाया जाता है। डीसी ने इस मामले में जांच का आदेश दिया था। सोमवार को फिर ग्रामीण डीसी प्रदीप दहिया से मिलने पहुंचे। डीसी ने नायब तहसीलदार को भेजकर पैक्स का पूरा रिकॉर्ड सील करने को कहा।
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि पहले इस मामले में एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। अब पता चला है कि कुछ लोग रिकार्ड में छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस पर नायब तहसीलदार को भेजकर रिकॉर्ड सील किया गया है।