कैथल। श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में आयोजित महारुद्र यज्ञ में सोमवार को भोलेनाथ की उपासना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देवाधिदेव के जलाभिषेक के बाद बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। 23 फरवरी से आयोजित महारुद्र यज्ञ की मंगलवार को शिवरात्रि के अवसर पर हवन-पूजन के साथ पूर्णाहुति हो जाएगी।
महायज्ञ में दर्शन-पूजन और यज्ञशाला की परिकमा के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मंदिर समिति के प्रधान विनोद मित्तल एवं महासचिव राजेश गोयल, सरपरस्त बहादुर सैनी, घनश्याम दास ने बताया कि महारुद्र यज्ञ से क्षेत्र का आध्यात्मिक वातावरण चरम पर है। एक दिन में 10 से 15 हजार श्रद्धालु यज्ञ में आहुतियां डाल रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्य अरुण सर्राफ, बहादुर सैनी, घनश्याम दास मित्तल, तुलसीदास सचदेवा, धर्मेंद्र गुप्ता, राजकुमार गोयल, सतनारायण मित्तल, रामकुमार गुप्ता, अशोक सैनी, इंद्रजीत सरदाना, भगत राम सैनी, बीरभान जैन, रमेश गर्ग, डॉ. मुकेश अग्रवाल, सुरेश मित्तल, महेंद्र पाल शर्मा, अशोक गोयल एडवोकेट, कृष्ण बत्तरा, राजकुमार गर्ग, पंकज कुमार के अलावा धर्मबीर सिंह सहयोग कर रहे हैं।
सोमवार को घी की आहुति डालने वालों में श्यामलाल अग्रवाल, राजेश सैनी, रामकुमार गुप्ता, संजीव जिंदल, विकास गोयल, सुभाष गोयल शामिल रहे। वहीं हर रोज आहुतियां डालने वालों में राजकुमार गोयल, राजेंद्र मित्तल, संजय, रविप्रकाश गुप्ता, रमेश बंसल, सुभाष बंसल, सुशील बंसल, जगन्नाथ करनाल व सुभाष गुडग़ांव शामिल रहे। इसके अलावा सामग्री से आहुति डालने वालों में अजय मित्तल, प्रवीण मित्तल, बाबू राम, सतीश कुमार सेठ, संतोष नटराज, गौरव मित्तल, शुभम मित्तल, रमेश गर्ग, सतपाल, गोपाल, न्यायाधीश इंदुबाला, संजय गोयल, कपिल, अनिल कुमार, अशोक सैनी, धर्मवीर असीजा, सत्यनारायण मित्तल, सतपाल गुप्ता, प्रवीण सर्राफ, उमेश कुमार और अजय गर्ग शामिल रहे।