आरकेएसडी सांयकालीन कॉलेज में शुक्रवार को राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज की करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने चंदन की लकड़ी, सुच्चे मोती, रंगीन धागे से सुंदर-सुंदर राखियां बनाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल डा. हरिन्द्र गुप्ता ने किया। इस प्रतियोगिता में बीकॉम ऑनर्स की छात्रा रिया ने प्रथम स्थान, एमए की छात्रा पलक ने द्वितीय स्थान और बीकॉम की छात्रा हमता और केशव ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल पूजा बंसल, ईला गुप्ता, रजनी ने निभाई। प्रतियोगिता की संयोजक संयोगिता शर्मा और सपना राय ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डा. हरिन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता हमारे रीति रिवाज, त्यौहार और संस्कृति का जिंदा रखती है। इस अवसर पर मोहित बंसल, महक, मोनिका, सुदेश बंसल, रेणु कंसल, श्वेता गुप्ता, मनिका गुप्ता, कमल गुप्ता मौजूद रहे।