फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में राजेश कुमार की टीम विजयी

Thu, 19 Feb 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका के प्रांगण में बुधवार को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच हुआ। 12 ओवर के रोमांचक मुकाबले में राजेश कुमार की टीम विजयी रही। डॉ. धर्म सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने।

खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस 12 ओवर के मुकाबले में महाविद्यालय के स्टाफ और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खुशी राम की कप्तानी वाली टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 105 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। कप्तान खुशी राम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजेश कुमार की कप्तानी वाली टीम ने संतुलित शुरुआत की। मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया, लेकिन राजेश कुमार की टीम ने 11.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन


केमिस्ट्री विभाग के डॉ. धर्म सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

प्राचार्य डॉ. जितेंद्र मोर ने मैच के दौरान दोहरी भूमिका निभाई। उन्होंने जहां स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली, वहीं अपनी कमेंट्री से खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह बनाए रखा। अंत में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें