राजौंद। पालम 360 के स्वर्गीय प्रधान चौधरी किशन चंद सोलंकी के देसौरी कारज के आयोजन को लेकर मंगलवार को जिले की विभिन्न खापों को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन आठ मार्च को किया जाएगा। इस दौरान पालम के प्रधान रामकुमार सोलंकी, दादा देव मंदिर के पूर्व प्रधान चौधरी हरीश सोलंकी तथा गठवाला खाप के महासचिव अशोक मलिक सहित अन्य विभिन्न खापों के पदाधिकारियों से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने आठ मार्च को आयोजित होने वाले देसौरी कारज में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया। संवाद